आज हर इंसान किसी न किसी बात को लेकर परेशान रहता है। उससे निजात पाने के उपायों को ढूंढता रहता है। ज्यादातर लोगों की परेशानी होती है धन संबंधित। धन की वृद्धि के लिए मेहनत के साथ साथ हम उन टोटकों को भी अपनाने से नहीं चूकते, जिनसे हमें धन मिलने की उम्मीद होती है।

करोड़पति बनने के टोटके:

  • धन संबंधी कार्य में सफलता चाहते हैं तो एक नींबू के ऊपर चार लौंग गाड़ दें और ‘ओम श्री हनुमंते नमः’ मंत्र का जाप 21 बार करें। इसके बाद उस लौंग वाले नींबू को अपने साथ रख लें। आपको करोड़पति बनने से कोई नहीं रोक पाएगा।
  • अगर आपका धन संबंधी कोई कार्य आपकी इच्छा के विरुद्ध हो रहा है, तो इसके लिए आप कपूर और एक फूल वाली लौंग एक साथ जलाकर तीन चार दिन में थोड़ी थोड़ी खा लें। इससे मनचाहा काम होने लगेगा।
  • एक दीपक लें और उसमें 7 – 8 लौंग डालकर शनिवार की शाम को घर के किसी कोने में रखकर जला दें। इसे आप 7 शनिवार तक लगातार करें। ऐसा करने से घर से सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।
  • सुबह पूजा के बाद आरती करते समय अपने दीपक में दो लौंग डालकर आरती करें या कपूर में दो फूल वाले लौंग डालकर आरती करें। इससे आपके सारे काम आसानी से बनने लगेंगे।
  • कच्ची घानी के तेल के दीपक में लौंग डालकर हनुमान जी की आरती करने से अनिष्ट दूर होता है और अचानक धन की प्राप्ति होती है।