कपूर एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल पूजा पाठ और कई अन्य चीजों में किया जाता है। कपूर के इतने फायदे हैं कि हर इंसान को इसे अपने घर में जरूर रखना चाहिए। आप सोच रहे होंगे कि कपूर को घर में रखने के क्या फायदे हो सकते हैं। तो चलिए इस लेख जानते हैं।
चेहरे की खूबसूरती
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कपूर बहुत अच्छा इलाज है। कपूर को नियमित रूप से इस्तेमाल करने से चेहरे का सांवलापन साथ ही दाग-धब्बे भी दूर होते हैं। इसके लिए कपूर के चूर्ण को नारियल तेल में मिला लें। अब इसे दाग-धब्बे या मुंहासों वाली जगह पर लगाएं। कुछ ही दिनों में आपको असर नजर जाएगा।
डेंगू का सफाया
सर्दियों में डेंगू हमें अपनी चपेट में लेने की कोशिश में लगा रहता है। कपूर डेंगू से बचाव में सहायक है। डेंगू से बचने के लिए घर में एक कपूर का टुकड़ा जलाएं। इसकी महक से घर के सारे मच्छर भाग जाते हैं।
पेट दर्द से दिलाता है निजात
पेट दर्द से से छुटकारा पाने के कपूर बहुत फायदेमंद है। पेट दर्द को दूर करने के लिए पानी में अजवाईन उबाल लें और इसमें एक चुटकी कपूर पाउडर मिला लें। इससे आपको तुरंत पेट दर्द से राहत मिल जाएगी। यह उपाय करने से पहले डॉक्टर की सलाह ले लें क्योंकि हर नुस्खा हर किसी को सूट नहीं करता है।
फटी हुई एड़ियां
फटी हुई एड़ियों से बचने के लिए कपूर काफी कारगर है। इसके लिए गर्म पानी में थोड़ा सा कपूर डालें। इसमें कुछ देर अपने पैरों को रखें इसके बाद पैरों को स्क्रब करके मॉइस्चराइजर लगा लें। इससे फटी हुई एड़ियों की समस्या से छुटकारा मिलता है।
इन्फेक्शन का होता है निपटारा
इन्फेक्शन कभी भी हो सकता है। कई बार अचानक ही हमारी त्वचा जल जाती है। ऐसी स्थिति में कपूर की कुछ बूंदें जली हुई त्वचा पर डालने से आराम मिलता है। इसके अलावा इससे होने वाले इन्फेक्शन का डर भी नहीं रहता।