गरुड़ पुराण का हमें जरुर अध्ययन करना चाहिए क्यों की इसमें मृत्यु के बाद की घटनाओ, यम लोक, प्रेत लोक, और पूरी 84 लाख योनीयो के के बारे में बताया गया है। और इसमें आप कई मानव रुपी जीवन में उपयोगी बातों का ज्ञान ले सकते है। गरुड़ पूराण का जो आचार कांड है उसमे बताया गया है की हमें इन 10 लोगो के यहाँ पर भूल कर भी भोजन नहीं करना चाहिए…..

1. चरित्रहीन स्त्री के हाथ से बना हुआ भोजन हमें कभी नहीं करना चाहिए। गरुड़ पुराण में लिखा है कि जो व्यक्ति ऐसी स्त्री के यहां भोजन करता है, वो भी उसके पापों का फल प्राप्त करता है।

2. हमें अपराधी के घर पर भी भोजन नहीं करना चाहिए। गरुड़ पुराण के अनुसार चोर के यहां पर भोजन करने पर उसके पापों का असर हमारे जीवन पर भी हो होता है।

3. हमें किन्नरों के घर पर भी भोजन नहीं करना चाहिए, गरुड़ पूराण के अनुसर ऐसा माना जाता है कि इसको दान देने पर हमें अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

4. अगर कोई व्यक्ति किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है, याकोई व्यक्ति छूत के रोग का मरीज है तो उसके घर भी हमें भोजन नहीं करना चाहिए। क्यों की ऐसे व्यक्ति के यहां भोजन करने पर हम भी उस बीमारी की गिरफ्त में आ सकते हैं।

5. जो लोग दूसरों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए और अनुचित रूप से अत्यधिक ब्याज लेते रहते हैं, गरुड़ पुराण के अनुसार उनके घर पर भी हमें भोजन नहीं करना चाहिए।

6. अगर कोई व्यक्ति निर्दयी है, और दूसरों के प्रति मानवीय भाव नहीं रखता है, और सभी को कष्ट देते रहता है तो उसके घर का भी भोजन हमें कभी भी नहीं खाना चाहिए।

7. जो लोगों की आदत दूसरों की चुगली करने की होती है, हमें उनके यहां पर या उनके द्वारा दिए गए खाने को भी कभी नहीं खाना चाहिए। चुगली करने वाले लोग दूसरों को परेशानियों फंसा देते हैं और स्वयं आनंद उठाते हैं. इस काम को भी पाप की श्रेणी में रखा गया है।

8. अगर कोई राजा निर्दयी है और अपनी प्रजा का ध्यान नहीं रखता है और सभी को कष्ट देता है तो उसके यहां का भोजन नहीं करना चाहिए।

9. जो लोग हमेशा ही क्रोधित रहते हैं, उनके यहां भी हमें कभी भोजन नहीं करना चाहिए। अगर हम उनके यहां भोजन करेंगे तो उनके क्रोध के सारे गुण हमारे अंदर आजायेंगे और हम उनके जैसे बन जायेंगे।

10. जो लोग नशीली चीजों का व्यापार करते हैं, गरुड़ पुराण में उनका यहां भोजन करना वर्जित माना गया है।