सालों से महिलाएं नाक छिदवाती आ रही हैं। परन्तु इसके पीछे की वजह को नहीं समझ पायी हैं। वे बस इसे एक सौंदर्य बढ़ाने का जरिया मानती हैं। देखने में खूबसूरत लगने वाली नाक की बाली, आपके शरीर पर भी लाभकारी असर डालती है।
नाक में छेद करवाने के लिए कोई विषेश उम्र नहीं होती। इसे बचपन, किशोरावस्था, वयस्क होने पर कभी भी करवा सकते हैं। गर्भावस्था में भी महिला नाक छिदवा सकती है। इससे शिशु पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा।
भारत में नाक छिदवाना आम बात है। पर क्या आप जानती हैं की यह प्रथा पूर्वी देशों से आई है। 16वी सदी में यह प्रथा भारत में आई। वेदों में इसके फायदे के बारे में लिखा गया है…
1. महिला को माहवारी पीड़ा से राहत मिलती है।
2. शिशु को जन्म देने में आसानी होती है।
3. इसके अतिरिक्त महिला को सर दर्द से भी निजात मिलता है।