दुनिया की अजीबोगरीब परंपराएं, शायद नहीं जानते होंगे आप

0

दुनियाभर में कई जनजाति के लोग रहते हैं। हर जनजाति का रहन-सहन और परंपराएं अलग है। कई परंपराएं एेसी भी हैं जिनके बारे में जानकर बहुत हैरानी होती हैं। कई जनजाति के लोग आज भी अजीब परंपराओं को निभाते हैं। आज हम आपको दुनिया की अजीबोगरीब परंपराओं के बारे में बताने जा रहे है।

– हम अक्सर देखते हैं किसी व्यक्ति की मौत के बाद लाश को जलाया या दफनाया जाता है लेकिन अादिवासियों में किसी सदस्य की मौत होने पर डेड बॉडी को पत्तियों में लपेटकर कीड़े-मकोड़ों के लिए छोड़ दिया जाता है। महीने बाद आदिवासी हड्डियों को सूप में मिलाकर पी जाते हैं।

– हिंदू धर्म में कई परंपराओं को निभाया जाता है। महाराष्ट्र, कर्नाटक और कई इलाकों में एक अजीब तरह की परंपरा को लोग निभाते हैं। यहां बच्चे को कपड़े में बांधकर 50 फीट की ऊंचाई से नीचे फैंका जाता है। कहते है कि एेसा करने से बच्चे का भाग्य अच्छा होता है।

– इंडोनेशिया के दानी आदिवासियों में किसी की मौत होने पर अलग परंपरा को निभाया जाता है। यहां किसी रिश्तेदार की मौत होने पर महिलाओं को अपनी एक उंगली काटनी पड़ती है।

– किसी की मौत होने पर जहां लोग मातम मनाते हैं वहीं ताइवान में अंतिम संस्कार पर स्ट्रिप डांसर्स को बुलाया जाता है। कहते हैं एेसा करने से भटकती आत्मा को शांति मिलती है।

– एस्किमो में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो जाने पर शव को तैरते बर्फ के टुकड़े पर लिटाकर छोड़ दिया जाता है। उनका कहना है कि बुजुर्ग उनपर बोझ नहीं हैं। वह उन्हें माननीय ढंग से विदा करते हैं।