एक छोटे सा नींबू स्वस्थ भी रखता है और घर के वास्तु दोष के लिए भी काफी अच्छा होता है। अगर आप घर को नकारात्मक शक्ति को दूर करना चाहते हैं तो नींबू के इस्तेमाल से दूर कर सकते हैं। ये तो आप जानते ही हैं कि नींबू आपको बुरी नज़र से बचाता है और टोने टोटके के लिए काम में आता है।

वास्तु को ठीक रखता है नींबू:

  • नींबू खट्टा होता है इसलिए इसे घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है। इतना ही नहीं इससे सकारात्मक ऊर्जा घर में आती है और सुख शांति बनी रहती है।
  • इन सब के अलावा अगर आपको रात में डरावने सपने भी आते हैं तो आप अपने तकिये के नीचे नींबू रखने से वो सपने नहीं आते।
  • नींबू सुख जाने से उसे बदल लें और ध्यान रखें कि नींबू हरा हो। ऐसा अगर 5 बार करते हैं तो बुरे सपने आना बंद हो जाएंगे और ठीक से नींद भी आने लगेगी।