शारीरिक संबंध से यहां आपसी संबंध मजबूत रहते हैं,वहीं यह एक तरह की एक्सरसाइज भी है। जिससे शरीर में बहुत से बदलाव आते हैंं लेकिन इसके बाद अगर किसी कारण सैक्स से दूरी बना ली जाए तो इसका शरीर और लाइफस्टाइल पर बुरा असर पड़ सकता है। सैक्स करना शरीर के लिए किसी भोजन की ही तरह काम करता है। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है। रोजाना सैक्स करने से शरीर की कई सारी बीमारियां दूर होती हैं। यदि आप रोज सैक्स करते हैं तो आप लंबे समय तक फिट रह सकते हैं।
1. स्ट्रैस
यदि आप शारीरिक संबंध से ऊब गए हैं तो इससे आपको डिप्रैशन होने का खतरा बना रहता है। जो लोग सैक्स एक हफ्ते में दो बार करते हैं वे हमेशा फ्रैश और फिट रहते हैं।
2. इम्यूनिटी
लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने से परहेज करने पर रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। इन लोगों को जुकाम होने का खतरा ज्यादा रहता है।
3. हाईपरटैंशन
सैक्स करने से व्यक्ति तनाव मुक्त रहता है। लेकिन इससे दूरी बना लेने पर ब्लड प्रैशर हाई रहना शुरू हो जाता है।
4. हार्ट अटैक का खतरा
शारीरिक संबंध बनाने से दिल के रोगों से बचाव रहता है। ज्यादा समय तक सैक्स न करने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
5. नींद न आना
संबंध बनाने के बाद नींद अच्छी आती है। तनाव मुक्त होने के कारण थकावट भी दूर हो जाती है। आपका शरीर अगर सैक्स का आदि हो चुका है और इससे अचानक दूरी बना लेने से नींद न आने की समस्या हो सकती है।
6. यादाशत कमजोर
शारीरिक संबंध से दिमाग में एक तरह के सैल पैदा होते हैं। जिससे याद्दाशत बढती है। लेकिन इससे दूरी बना लेने से याद्दाशत पर बुरा असर पड़ना शुरू हो जाता है।
7. प्रोस्टेट कैंसर
यदि आपने सैक्स करना काफी कम कर दिया है तो आप यह बात जान लें कि इससे आपको शारीरिक कमजोरी बहुत ही आ जाएगी। हाल ही हुए एक शोध के अनुसार सैक्स को रोज करने से प्रोस्टेट कैंसर होने की संभावना कम होती है।
8. हार्मोन
जो लोग हर रोज सैक्स करते हैं वे कम बीमार पड़ते हैं। क्योंकि सैक्स करने से शरीर के हार्मोन बैलेंंस रहते हैं। अगर आप पीरियड्स आने के एक हफ्ते पहले से सैक्स करें तो आपका हार्मोन लेवल कभी खराब नहीं होता।