युवाओं में टैटू बनवाने का ट्रैंड काफी तेजी से बढ़ रहा है लेकिन आज हम आपको एक एेसी जनजाति के बारे में बताएंगे, जहां की लड़कियों ने राजा से बचने के लिए शरीर के कई अंगों पर टैटू बनवाना शुरू किया।

बैगा आदिवासी के लोगों ने अपनी बेटियों को राजा से बचाने के लिए उनकी छाती और पीठ सहित शरीर के कई हिस्सों पर टैटू बनवाना शुरू कर दिया। एक प्रथा के अनुसार यहां की लड़कियों को 12 से 20 साल में टैटू बनवाना जरूरी है। टैटू बनवाने की प्रक्रिया में काफी दर्द होता है जिसे बर्दाश्त करने के लिए बुजुर्ग महिलाएं लड़की को हिम्मत देती हैं। यहां पर टैटू बनवाने की शुरुआत माथे से होती है। जिस घर में लड़की के टैटू बनवाया जाता है वहां पर पुरुषों का जाना मना है।

एेसे हुई प्रथा की शुरूआत
लोगों ने अपनी कुंवारी लड़कियों को राजा की बुरी नजर से बचाने के लिए टैटू बनवाना शुरू किया था। बाद में यह उपाय प्रथा में बदल गया।