रसोई घर का वह महत्वपूर्ण जगह है, जहां पूरे परिवार की सेहत और सुख-शांति जुड़ी होती है। वास्तु शास्त्र में रसोई और उसमें इस्तेमाल होने वाले बर्तनों को लेकर कई खास नियम बताएं गए हैं। लेकर विशेष तौर पर तवे को राहु का प्रतीक और घर की आर्थिक स्थिति से जुड़ा माना गया है। अक्सर कुछ लोग रोटी बनाने के बाद गरम तवे पर पानी या दूध के छींटे मारते हैं, ऐसा करना वास्तु और धार्मिक दृष्टि से अशुभ माना जाता है। तो आइए जानते हैं ऐसा करने के नुक्सान और तवे से जुड़े 3 वास्तु नियमों के बारे में-

गर्म तवे पर पानी के छींटे मारना क्यों है अशुभ?
जब गर्म तवे पर पानी की बूंदें पड़ती हैं, तो उससे निकलने वाली तेज ‘छन्न’ की आवाज घर में नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है। मान्यता है कि यह आवाज घर में अचानक आने वाले संकटों या बीमारियों का कारण बन सकती है।

वास्तु में तवे को राहु का कारक माना गया है और अग्नि को मंगल। जब गर्म तवे पर जल पड़ता है, तो ग्रहों का संतुलन बिगड़ता है। इससे घर के सदस्यों के मानसिक तनाव और आर्थिक तंगी में वृद्धि होती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, गर्म तवे पर पानी छिड़कने से घर के मुख्य सदस्य या बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

तवे को हमेशा छिपाकर रखें
वास्तु के अनुसार, खाना बनाने के बाद तवे को कभी भई सिंक या गैंस पर खुला न छोड़े। तवे को हमेशा इस तरह रखें कि बाहर से आने वाले किसी भी मेहमान या बाहरी व्यक्ति की सीधी नजर उस पर न पड़े। तवे को नजर से दूर रखना धन-धान्य की रक्षा करता है।

तवे को कभी उल्टा न रखें
कई लोग जगह की कमी या जल्दबाजी में तवे को उल्टा करके रख देते हैं। वास्तु के अनुसार, तवा उल्टा रखने से घर में अचानक राहु का प्रकोप बढ़ता है और बनते काम बिगड़ने लगते हैं। तवे को हमेशा सीधा और साफ करके रखें।

नमक छिड़क कर करें शुरुआत
रोटी बनाने से पहले तवे पर थोड़ा सा सादा नमक छिड़कना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे रसोई का वास्तु दोष समाप्त होता है और पकाए गए भोजन में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है

By parshv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *