सुबह सुबह जब हम बिस्तर छोड़कर उठते है तो हमारे मन में कई सवाल होते है की आज का दिन केसा रहेगा। दरअसल सुबह उठते ही कुछ ऐसे काम कर देते है जो हमारी नजर में तो सही होती है, लेकिन वो काम अशुभ होता है। सुबह उठते ही अधिकतर लोग आईना देखते है, जो अशुभ होता है। दिन की शुरुआत वास्तुशास्त्र के अनुसार करने पर पूरा दिन अच्छा बीतता है।

  • वास्तु की माने तो सुबह उठते ही आईना नहीं देखना चाहिए। सुबह आईना देखने से व्यक्ति पर दिनभर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहता है। वहीं आंख खुलते ही किसी भी का भी चेहरा नहीं देखना चाहिए।
  • दिन की अच्छी शुरुआत के लिए आंख खुलते ही अपने ईष्ट देव का ध्यान करना चाहिए। ऐसा करने में व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि है।
  • सुबह उठते ही मंदिर की घंटियों की आवाज या शंख की आवाज सुनने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
  • इसके अलावा नारियल, शंख, मोर, फूल आदि का दिखना शुभ होता है।
  • सुबह किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर निकलते समय यदि कोई सफाईकर्मी दिखें तो इसे शुभ माना जाता है।
  • सुबह का नाश्ता करते समय किसी भी पशु का नाम नहीं लेना चाहिए। ऐसा करने से दिन खराब बीतता है। सुबह सफेद गाय का दिखना शुभ माना जाता है।