आधुनिक समय में लोग फेंगशुई यंत्र के प्रति विशेष रूझान बढ़ रहा है। माना जाता है कि विंड चाइम में बहुत सी पॉजिटिव एनर्जी होती है जो अपने साथ लक और प्रोग्रेस लाता है। विंड चाइम लगाने से पहले उससे जुड़ी कुछ खास बातों का ध्यान रखा जाए तो उसके कई शुभ फल मिलते हैं। अगर उन बातों का ध्यान नहीं रखा जाए तो इसके नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं किस तरह विंड चाइम आपका बेड़लक ला सकता है…
- धातु से बने विंड चाइम को हमेशा घर की पश्चिम और उत्तर की दिशा में टांगे और लकड़ी से बने विंड चाइम को पूर्व और दक्षिण की दिशा में लटकाएं। किसी भी दिशा में विंड चाइम को लटकाने पर घर में अशांति बनी रहती है।
- अगर आपको अपने बेडरूम की खिड़की के पास विंड चाइम लगाना है तो 9 रॉड वाला ही लगाएं। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच प्यार और अपनापन बन रहता है। अगर आप बाजार से बिना गिनती के विंड चाइम रूम में लगा लेते हैं तो दोनों के बीच तनाव आ जाता है।
- कभी भी भूलकर किचन और पूजा घर में विंड चाइम नहीं लगाने चाहिए। ऐसा करने से महिलाओं की तबियत खराब हो जाती है।
- घर के दरवाजे या फिर बड़े कमरे में कभी भी छोटी विंड चाइम नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर नहीं जाती है।
- फेंगशुई के अनुसार, विंड चाइम को ऐसे लगाएं कि कोई भी इसके नीचे ना बैठे और ना ही नीचे से कोई गुजरे। ऐसा करने घर की आर्थिक तरक्की रूक जाती है।
- जब भी आप विंड चाइम खरीदें तो इस बात का ध्यान रखें कि उसको आप कहां लगाने वाले हैं। बड़ी जगह के लिए बड़ी विंड चाइम लें और छोटी जगह के लिए छोटी। साथ ही खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि पाइप खाली हो।