भले ही आपको इस बात पर यकीन न हो, लेकिन ये बात सौ प्रतिशत सच है। टेक्सास का ये शख्स अपने साथ अपने घर में 1150 किलो के जंगरली भैंसे को रखता है। उसे अपने बेडरूम में सुलाता है। उसके साथ खाना खाता है और उसके सथ बैठकर एक्शन मूवी भी देखता है। अमेरिका के टेक्सास शहर में रॉनी नाम का यह शख्स अपने साथ अपने घर में विशालकाय भैंसा को साथ रखता है।
‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक 60 साल का रॉनी और 44 साल के शेरोन ब्रिज अपने साथ जंगली भैंसा को साथ रखते हैं। साल 2004 तक अपने साथ 52 भैंसे को रखते थे। लेकिन उन्होंने सारे भैंसे बेच दिए बस एक को अपने साथ रखा। उसे अपने बच्चे की तरह पाला।
उसे अपने घर में रखकर बड़ा किया। वो उसकी पसंद ना पसंद का ख्याल रखते हैं। उसे जंगल का अहसास कराने के लिए वो अपने घर को जंगल के लुक में रखते हैं। फर्नीचर से लेकर कारपेट सब कुछ जंगल के लुक में रखते हैं। ताकि भैंसे को जंगल का अहसास हो सके।