राजनीति में अनलिमिटेड पावर है: सिन्हा

0

इंदौर। फिल्म अभिनेता और भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि राजनीति में फिल्मों की तरह लिमिटेड ग्लैमर नहीं, बल्कि यहां अनलिमिडेट पावर है। इसी कारण फिल्मी सितारे अब राजनीति का रख कर रहे हैं। आज पूरे देश में भाजपा और नरेंद्र मोदी की लहर है। हम सभी नरेंद्र मोदी के सर्मथक हैं। भाजपा के लिए दिल्ली बिल्कुल पास है।

सांसद शत्रुघ्न सिन्हा एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर आए थे। उन्होंने कहा कि मैं भारतीय फिल्म उद्योग का पहला व्यक्ति हूं, जो भाजपा में शामिल हुआ। मैं भाजपा से उस समय जु़डा जब केंद्र में उनकी महज 2 सीट होती थी। अपने दम पर लोकसभा और राज्यसभा और कैबिनेट मंत्री के पद तक पहुंचा। मैंने सत्तापक्ष की जगह विपक्ष के साथ जु़़डना मुनासिब समझा। मेरे लिए विपक्ष एक ट्रेनिंग ग्राउंड की तरह था।

सिख दंगों में कोई भी गिरफ्तारी नहीं

सिन्हा ने कहा आज सिख दंगों पर बात हो रही है, लेकिन उस समय भी कांग्रेस सरकार ने इसे रोकने के लिए कोई सख्त कदम नहीं उठाए। कई वर्षो से इस मामले को लेकर कई कमीशन आए, लेकिन गिरफ्तारी किसी की नहीं हुई। यह देश में एक निंदनीय घटना थी लेकिन इसमें कांग्रेस के जिन नेताओं के नाम आए उन्हें पदोन्नति दी गई। जब विरोध हुआ तो कार्रवाई की गई।

उन्होंने कहा कि आज नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस आरोप लगा रही है। गुजरात दंगों के समय नरेंद्र मोदी ने अपना राजधर्म निभाया।