भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रं. 87- अनूपपुर (अजजा) के मतदान केन्द्र क्रमांक 180 मौहरी में 1 दिसम्बर को पुनर्मतदान के निर्देश दिये है। पीठासीन अधिकारी द्वारा त्रुटिपूर्ण ढंग से ईव्हीएम का संचालन किये जाने के कारण 56 मतदाताओं के मत ईव्हीएम में दर्ज नहीं हो पाये थे ।

मतदान केन्द्र क्रमांक-180 मौहरी में 1 दिसम्बर को प्रात: 8 बजे से सांय 5 बजे तक मतदान कराया जायेगा। इसकी सूचना समस्त अभ्यर्थियों और राजनैतिक दलों को दी गई है। मतदान केन्द्र के क्षेत्र में डोंडी पिटवा कर इसका प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

पुनर्मतदान संबंधी समस्त व्यवस्थायें जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी द्वारा की जा रही है।