नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री लालसिंह आर्य ने कहा है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के माध्यम से शिक्षा के व्यापीकरण की दिशा में निरंतर कदम उठाए जा रहे है। इन कदमो को आगे बढाने में सरस्वती शिशु मंदिर निरंतर पहल कर रहा है। साथ ही इस विद्यालय के छात्रों को शिक्षा देने में महति भूमिका का निवर्हन करते हुए अनुकरणीय पहल की जा रही है। वे आज जिला मुख्यालय भिण्ड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के 2 लाख रूपए की लागत से बनवाए गए कम्प्यूटर लेब के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर मेहगांव क्षेत्र के विधायक चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संजीव कांकर, विभाग समन्वयक श्री आनंद दीक्षित, महामण्डलेश्वर स्वामी परमानंद जी गिरि, नगर पंचायत मौ के अध्यक्ष श्री मुकेश भारद्वाज, सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री सुन्दरपाल सिंह कुशवाह, सचिव एडवोकेट श्री आनंद बरूआ, सरपंच इंदुर्खी श्री महादेव सिंह, विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रमोद सिंह चौहान, अन्य विभागीय अधिकारी, पत्रकार, शिक्षक क्षेत्रीय नागरिक और छात्र-छात्राऐं उपस्थित थे।

सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री लालसिंह आर्य ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा की दिशा में गणवेश, पाठ्यपुस्तक और निःशुल्क साइकिल प्रदान की जा रही है। साथ ही अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग एवं पिछडा वर्ग के छात्र-छात्राओं को शिक्षा की दिशा में आवासीय सुविधा के साथ गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की पहल पर प्रदान की जा रही शिक्षा से छात्र तरक्की की राह पकड रहे है। साथ ही उच्च से उच्च पदो पर पहुंचकर अपने परिवार और प्रदेश का नाम रोशन करने में सहायक बन रहे है। उन्होंने कहा कि यहां का विद्यालय तरक्की करते हुए आगे बढ रहा है। जिसके लिए विद्यालय प्रबंधन बधाई का पात्र है।

मेहगांव क्षेत्र के विधायक चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के माध्यम से अनुकरणीय शिक्षा देने के प्रयास जारी है। इन प्रयासों को आगे बढाने में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर में पढ-लिखकर छात्र तरक्की की राह पकड रहे है। साथ ही उत्कृष्ट सेवाओं में पहुंचकर अपने परिवार, जिला, संभाग और प्रदेश का नाम रोशन करने में सहायक बन रहे है। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में छात्रों की सुविधा के लिए कम्प्यूटर लेब का निर्माण कराया गया है। इस लेब के माध्यम से छात्रो को तरक्की की राह पकडने में आसानी होगी।

मेहगांव क्षेत्र के विधायक चौधरी मुकेश सिंह चौधरी ने कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के लिए अपनी निधि से एक लाख रूपए प्रदान करने की घोषणा की। जिससे इस राशि के माध्यम से विद्यालय में छात्र-छात्राओं को सुविधा प्राप्त होगी।

मौ नगरीय निकाय के अध्यक्ष श्री मुकेश भारद्वाज ने कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय छात्रों को अनुकरणीय शिक्षा देने में सहायक सिद्व हो रहा है। इन विद्यालयों के माध्यम से छात्रों को शिक्षा देने की सुविधा निरंतर उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे छात्रों का भविष्य उज्जवल होगा।

विभाग समन्वयक श्री आनंद दीक्षित ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के माध्यम से छात्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में पहल की जा रही है। साथ ही छात्रों की शिक्षा, दीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए आधुनिक शिक्षा देने की कार्यवाही भी जारी है। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के माध्यम से उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरूष्कार प्रदान किए गए है। जिनको पाकर छात्र गौरवान्वित होंगे। सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने मनोहारी एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरूष्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए।

कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य श्री प्रमोद सिंह चौहान ने सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय का व्यौरा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन निशा यादव ने किया। अंत में आभार समिति सचिव एडवोकेट आनंद बरूआ ने सभी के प्रति प्रदर्शित किया।