नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं सामान्य प्रशासन, विमानन, अ.जा.क. आनंदम विभाग के राज्यमंत्री मंत्री श्री लालसिंह आर्य ने कहा है कि विद्यालय के छात्र-छात्राऐं आगामी परीक्षाओं में अच्छे नम्बर से उत्तीर्ण होकर सफलता प्राप्त करें। जिससे छात्रों का भविष्य उज्जवल होगा। साथ ही प्रगति के द्वार खुलेंगे। वे गत दिवस मालनपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के वार्षिक स्नेह सम्मेलन में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी सर्वश्री लक्ष्मीनारायण शर्मा, लोकेन्द्र सिंह गुर्जर, रघुराज सिंह चौहान, रामकुमार शर्मा, देवेन्द्र गौड, धनीराम, धमेन्द्र सिंह चौहान, बृजपाल सिंह तोमर, ज्ञाप्रयास किरार, कृष्ण मुरारी मिश्रा, सुनील जैन, सोबरन सिंह कुशवाह, विभागीय अधिकारी, विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राऐं एवं मालनपुर क्षेत्र के नागरिक उपस्थित थे।

सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री लालसिंह आर्य ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के माध्यम से शिक्षा के सर्वव्यापीकरण की दिशा में निरंतर पहल की जा रही है। साथ ही छात्रों के उज्जवल भविष्य की दिशा में कदम उठाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि छात्रों को निःशुल्क गणवेश, साइकिल और आवासीय सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। जिनका लाभ लेकर छात्र प्रगति की राह पकड़ रहे है। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी प्रतिभा को उजागर करने की दिशा में कलाकृतियां तैयार की गई है। जिनके माध्यम से छात्रों का मनोबल ऊचा बडा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के छात्र छात्राऐं शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की करते हुए आगे बढे, ऐसी मेरी कामना है।

नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री लालसिंह आर्य ने सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल मालनपुर के भवन निर्माण के लिए 5 लाख रूपए एवं खेल सामग्री के लिए 15 हजार कुल 5 लाख 15 हजार रूपए की स्वीकृति कार्यक्रम में प्रदान की।