झाबुआ। जिले में पहली बार इतना बड़ा हादसा हुआ है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। जिसने भी पेटलावद की घटना का दृश्य प्रत्यक्ष या फोटो में देखा, उसकी आंखें नम हो गईं। राष्ट्रीय स्तर पर इस हादसे की सूचना फैलने पर शुक्रवार को दिनभर मोबाइल की घंटियां भी बजने लगी थीं।

जिले में वैसे हादसों का रिकॉर्ड कम ही है। यहां केवल कुछ बड़ी-बड़ी सड़क दुर्घटनाएं ही बीते सालों में हुई हैं। पेटलावद में हुआ विस्फोट अब तक का सबसे खौफनाक नजारा बन गया है। जिसने भी इस घटना के बारे में जाना या देखा तो उसका दिल दहल गया। बड़े-बड़े आतंकवादी हमलों में होने वाले विस्फोट को भी पेटलावद की घटना ने पीछे छोड़ दिया है।

हाहाकार मच गया

घटना की जानकारी फैलते ही चारोंओर हाहाकार मच गया। झाबुआ में भी एकदम से बदहवासी का वातावरण हो गया। लोग अपने परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी लेने लगे। हर कोई अस्पताल की ओर घायलों को मदद करने के लिए दौड़ पड़ा।

बजने लगे फोन

राष्ट्रीय स्तर पर पेटलावद की घटना पहुंचते ही जिले में रहने वाले लोगों के मोबाइल फोन दनादन बजने लगे। देश के कई हिस्सों से लोग जिले में रहने वाले अपने परिजनों के कुशल समाचार जानने में लगे हुए थे। शुस्र्आत में झाबुआ का नाम घटनास्थल के स्र्प में चला। दूर-दूर से रिश्तेदार फोन करके विस्फोट की घटना के बारे में जानकारी ले रहे थे।

By parshv