इमालवा – भोपाल। लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनावों में भारी जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के हौसले बुलंद है। पार्टी इस जीत के बाद अब अपनी सदस्य संख्या को बढ़ाने के लिए नए प्रयोग करने जा रही है।
टोल – फ्री नंबर घुमाकर बनिए भाजपा के सदस्य
पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने इसके लिए सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। 1 नवंबर से भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू होने जा रही है। इस अभियान के साथ ही एक टोल फ्री नंबर जारी होगा। जिस पर फोन करने पर लोगों को सदस्यता नंबर जारी की जाएगी। अमित शाह ने भोपाल में पार्टी के एक कार्यक्रम में भाजपा के संविधान का जिक्र करते हुए कहा कि एकमात्र भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो हर दो सालों में आंतरिक लोकतंत्र का अवलोकन करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान के मुताबिक प्रत्येक साल सदस्यता अभियान चलाती है।
भाजपा के इस नए सदस्यता अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। गांवों, जातियों, बूथ क्षेत्रों में पार्टी को बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान शुरू की जा रही है। शाह के मुताबिक चार गुना ज्यादा सदस्य बनाकर पार्टी को संपूर्ण भारत में स्थापित करने का अभिनव कार्य करना है।
इसके लिए एक टोल फ्री नंबर जारी किया जा रहा है जिसपर कॉल करने पर स्वत: सदस्यता नंबर जारी हो जाएगा। लोगों को ये नबंर जारी किए जाएंगे जो उनकी पार्टी सदस्यता नबंर होगी।