सतना: मध्यप्रदेश के सतना जिले सभापुर थाना क्षेत्र में तिरंगे का अपमान करने वाले एक  युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम पंचायत पिपरी टोला में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मथुरा प्रसाद तिवारी का गांव के सरपंच भोला तिवारी के साथ तिरंगा फहराने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उसने तिरंगे का अपमान किया। तिरंगे को फाड़ कर वह मौके से फरार हो गया।

शिकायत के बाद पुलिस ने कल आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

By parshv