नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं सामान्य प्रशासन, विमानन, अ.जा.क. आनंदम विभाग के राज्यमंत्री मंत्री श्री लालसिंह आर्य ने कहा है कि शहरी क्षेत्र के विकास को निरंतर गति देने के प्रयास किए जा रहे है। इन प्रयासों के अन्तर्गत मौ नगरीय निकाय के विकास को ऊचाईयों पर पहुंचाने के प्रयास जारी है। वे आज जिले की गोहद विधानसभा क्षेत्र की नगर परिषद मौ स्थित शाकउमावि के वार्षिक स्नेह सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी सर्वश्री हरनारायण सिंह कुशवाह, सज्जन सिंह यादव, फरेन्द्र सिंह सिकरवार, सन्नामसिंह मामा, मर्याद सिंह यादव, रघुवीर पवैया, जगत सिंह कुशवाह, उदयवीर सिंह यादव, केएन शर्मा, लखन सिंह, मुन्नासिंह गुर्जर, महेन्द्र सिंह, रामअख्त्यार गुर्जर, गिर्राज श्रीवास्तव, विद्यालय के प्राचार्य श्री गोविन्द तिवारी, शिक्षक श्री बृजेन्द्र गुर्जर, नगरीय निकाय के पार्षद, विभागीय अधिकारी, छात्र-छात्राऐं, शहरी क्षेत्र के पुरूष एवं महिलाऐं उपस्थित थे।
सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री लालसिंह आर्य ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप छात्रों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र मौ के सर्वांगीण विकास की दिशा में सीसी सडक और मूलभूत सुविधाऐं मुहैया कराई जा रही है। इसीप्रकार शासन की जनहितेषी एवं कल्याणकारी योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। साथ ही खेल की दिशा में अब्बल स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को आगे बढाने की दिशा में पहल जारी है।
राज्यमंत्री श्री आर्य ने कहा कि उत्कृष्ट सेवाओं की दिशा में खिलाडियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को पुरूष्कृत करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि वार्ड क्र.13 द्वारिकापुरी की जूली विश्वकर्मा पुत्री चिंतामन की पढाई की व्यवस्था की जावेगी। उन्होंने कहा कि छात्रों की शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता पर्यावरण के क्षेत्र में भी आगे बढाया जावेगा।
पीडित परिवारों को बंधाया ढांढस
सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री लालसिंह आर्य ने गोहद विधानसभा के क्षेत्र में सर्वश्री ठाकुरदास जी की भाभी, नारायण जाटव के लडके, दाउदयाल अग्रवाल, शत्रुघन शर्मा की दादी एवं अजमेर सिंह यादव की माताजी के निधन पर पीडित परिवारों को ढांढस बंधाया। साथ ही दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। उन्होंने इस दुख की घडी में पीडित परिवारो को धैर्य और संयम से काम लेने की सलाह दी।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी श्री भीकम सिंह कोशल, दशरथ सिंह गुर्जर, रामअख्त्यार गुर्जर, मर्याद सिंह, फरेन्द्र सिंह, हरनारयण गुप्ता, धर्मेन्द्र सिंह, रामसिया जाटव, ओपी आर्य, रघुवीर पवैया, पप्पू यादव, प्रमोद कामत सिंह, जगदीश गुप्ता उपस्थित थे।