भोपाल। भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली गुरुवार को प्राइवेट विमान से भोपाल पहुंचे। बैठक को संबोधित करते हुए जेटली ने कहा कि, बदलाव की सबसे बड़ी कहानी मप्र से शुरू हुई है। इस दौरान जेटली ने प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान की तारीफ की है।
बैठक से पहले जेटली ने सीएम निवास पर प्रदेश के फाइनेंस ऑफिसर्स के चर्चा की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की केंद्र में लंबित योजनाओं की राशि के बारे में जानकारी ली। सीएम की मौजूदगी में हुई इस बैठक में प्रदेश के फाइनेंस ऑफिसर्स ने जेटली को अपनी योजनाओं से अवगत कराया।
पहले दिन बैठक में केंद्रीय खनन मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रकाश जावड़ेकर, सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गेहलोत, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल भी मौजूद रहे। एयरपोर्ट पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जेटली का स्वागत किया।