मूख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अरविंद मेनन ने शारदा विहार जाकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत से मुलाकात की।
मुलाकात के लिए दोनों को अलग-अलग समय दिया गया था। संघ प्रमुख भागवत ने मुख्यमंत्री से एकांत में लंबी चर्चा की। इसके बाद भागवत राजधानी में दो दिनी प्रवास के बाद मंगलवार रात दिल्ली रवाना हो गए।