भोपाल। भाजपा ने भोपाल को क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी, लेक सिटी, हेरीटेज सिटी, स्मार्ट सिटी, डिजीटल सिटी और लाइट मेट्रो सिटी बनाने का वादा किया है। भोपाल नगर निगम के चुनाव के लिए भाजपा के प्रदेश महामंत्री अरविंद मेनन ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है।

भाजपा ने भोपाल के भेल, गोविंदपुरा, कोलार और बैरागढ़ क्षेत्र के लिए विकास की अलग से योजना बनाने का वादा भी किया है। पार्टी ने कोलार के लोगों को आश्वास्त कराना चाहा है कि उनके क्षेत्र का कोई भी अवैध मकान नहीं टूटेगा। साथ ही राजधानी की समस्त अवैध कॉलोनियों को वैध किया जाएगा।

भाजपा ने चुनाव के घोषणा पत्र में राजधानी के लोगों से वादा किया है कि वह शहर में और फ्लाईओवर बनाएगी, गलियों में एलईडी की लाइट का इंतजाम किया जाएगा। फायर ब्रिगेड में अनुपात के हिसाब से दमकलों की व्यवस्था की जाएगी। भवन अनुज्ञा का और सरलीकरण किया जाएगा। साथ ही स्टूडेंट्स के लिए सविर्स सेंटर की स्थापना की जाएगी।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में अरविंद मेनन के अलावा सहकारिता मंत्री गोपाल भार्गव, मंत्री, स्थानीय विधायक व चुनाव संचालक उमाशंकर गुप्ता, सांसद आलोक संजर, नरेला के विधायक विश्वास सारंग, हुजूर के विधायक रामेश्वर शर्मा, भाजपा के महापौर प्रत्याशी आलोक शर्मा आदि मौजूद थे।

By parshv