महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने आज पुन: सुल्तानिया जनाना अस्पताल पहुँचकर 12 वर्षीय पीड़ित बालिका के स्वास्थ्य की जानकारी ली। बालिका के स्वास्थ्य में सुधार को देखते हुए श्रीमती चिटनिस ने बालिका को अटेच्ड टॉयलेट वाले प्रायवेट वार्ड में शिफ्ट करवाया। श्रीमती चिटनिस ने बताया कि बालिका को इलाज के साथ-साथ मनोवैज्ञानिक समर्थन उपलब्ध करवाने के लिए काउंसिलिंग की व्यवस्था की जा रही है।

बालिका की देखभाल के लिए महिला-बाल विकास विभाग के कर्मचारियों की भी विशेष रूप से ड्यूटी लगाई गई है। श्रीमती चिटनिस ने बालिका को वस्त्र तथा दैनिक उपयोग की सामग्री भी उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि बालिका को इलाज और पुनर्वास संबंधी हरसंभव सहायता और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।