पहले जत्थे ने किया चट्टानी बाबा का दर्शन

0

जम्मू। बाबा बुड्ढा अमरनाथ जी के दर्शन को आने वाले पहले जत्थे में शामिल यात्रियों ने वीरवार की सुबह बाबा बुड्ढा अमरनाथ जी के दर्शन किए और इसके बाद वापस जम्मू के लिए रवाना हो गए। बुधवार देर शाम करीब पांच सौ यात्रियों का जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुंछ पहुंचा था। यहां पर विश्रम करने के बाद यात्रियों वीरवार की सुबह यात्रियों का जत्था पुंछ से सुबह मंडी तहसील के राजपुरा गांव की तरफ रवाना हुआ यहां पर यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद यात्रियों ने भगवान शंकर के दर्शन किए और कुछ समय वहां पर रुकने के बाद यात्रियों का जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू के लिए रवाना हो गया।

प्रशासन द्वारा जम्मू से लेकर बाबा बुड्ढा अमरनाथ तक सुरक्षा के काफी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर सेना, सीआरपीएफ के साथ पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है ताकि यात्रियों की सुरक्षा पुख्ता हो सके। वहीं पुंछ जिला प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। इसके साथ विभिन्न संस्थाओं द्वारा यात्रियों के लिए लंगर आदि का प्रबंध भी किया गया है।

जम्मू से 1198 श्रद्धालु रवाना :

बाबा बुड्ढा अमरनाथ (चट्टानी बाबा भी कहते हैं) यात्र का दूसरा जत्था वीरवार को जम्मू के यात्री निवास से पुंछ के लिए रवाना हुआ। जत्थे में शामिल करीब 1198 श्रद्धालु 26 बसों सहित आठ छोटे वाहनों पर सवार होकर हर-हर महादेव के जयघोष व शिव महिमा का गुणगान करते हुए यात्रा पर रवाना हुए। भगवती नगर स्थित आधार शिविर से सुबह पुंछ के लिए रवाना हुए जत्थे में 691 पुरुष, 450 महिलाए, पचास बच्चे व सात साधु शामिल थे।

बाबा बुड्ढा अमरनाथ के श्रद्धालुओं का अखनूर कस्बे में पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। विश्व हिन्दू परिषद के जिला प्रधान रघुवीर सिंह, बजरंग दल युवा जिला प्रधान किशोरी लाल, भाजपा नेता सरपंच सुरेंद्र सिंह, सरपंच रवि वर्मा सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के बीच श्रद्धालुओं का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया और कस्बे में भव्य शोभायात्र भी निकाली। भगवा वस्त्र धारण किए हुए कार्यकर्ता बम-बम भोले के जयघोष लगा रहे थे।

इस बीच, श्रद्धालुओं ने जियापोता घाट की भव्य आरती में भी भाग लिया। मंदिर के महंत रामानंद के साथ श्रद्धालुओं ने देश की सुख-समृद्धि और जम्मू-कश्मीर में शांति की कामना के लिए भगवान से प्रार्थना की। लोगों द्वारा किए गए स्वागत से श्रद्धालु काफी उत्साहित दिखे। उनका कहना था कि यात्र के माध्यम से उन्हें जम्मू की लोक संस्कृति से जुड़ने का अवसर भी मिला। इस दौरान उन्हें कस्बे के प्राचीन धार्मिक स्थलों जियापोता शिव मंदिर, पांडु गुफा, भगवान परशुराम मंदिर आदि के दर्शन भी करवाए गए।

जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं का कहना था कि वे हर साल इस यात्रा पर आना चाहेंगे। कार्यकर्ताओं की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रीतिभोज का प्रबंध भी किया गया था। वहां से करीब आठ बजे यात्रा अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गई।

वहीं, दूसरे जत्थे का सुंदरबनी के सेना मैदान में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। यहां से जत्थे को विधायक रवींद्र रैना ने ध्वज दिखाकर रवाना किया। दूसरे जत्थे में गुजरात और मध्य प्रदेश के यात्री बाबा के दर्शन के लिए आए हैं। सुंदरबनी में पहुंचने पर पूरा वातारण शिव के जयकारों से गूंज उठा। बाबा के जय घोष से पूरा वातारण भक्तिमय हो गया। यात्रियों में बाबा के दर्शन को लेकर खासा उत्साह देखने में मल रहा है। सुंदरबनी के सेवा पंडाल में यात्रियों को अल्पाहार करवाया गया। कुछ देरी तक आराम करने के बाद यात्र पुंछ के लिए रवाना हो गई।बाबा बुड्ढा अमरनाथ के दर्शन के लिए मंदिर के बाहर कता