दोस्तों वैसे तो हम कई तरह के खतरनाक जानवरों के बारे में रोजाना सुनते हैं परंतु शायद ही आप लोगों ने यह सुना हो की चीटियां भी हमारे लिए खतरनाक हो सकती हैं| जी हां हम बात कर रहे हैं विश्व की सबसे खतरनाक चींटी के बारे में जो ऑस्ट्रेलिया के तटीय इलाकों में ज्यादातर पाई रहती है |
इस चींटी को बुलडॉग चींटी के नाम से बुलाया जाता है वैज्ञानिक भाषा में इनका नाम (Myrmecia pyriformis) के नाम से जाना जाता है | यह चीटियां आपने जबड़े का इस्तेमाल करके खतरनाक ढंग भी मारने में माहिर होती हैं | वैसे तो यह चीटियां ऑस्ट्रेलिया में कई जगह पर पाई जाती हैं परंतु इन चीटियों को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व में ज्यादातर देखा जाता है |
इन की जीवनशेली
इन बुलडॉग चीटियों का आकार 1 इंच से भी कम होता है | इस जाति के नर के मुकाबले मादा चीटियों के शरीर की लंबाई थोड़ी ज्यादा होती है | इन चीटियों का रंग गहरा लाल होता है | इन चीटियों की जाति में जरुरी नहीं है कि रानी चींटी मुख्या के तौर पर इस समूह में मौजूद हो| यह जाती बिना रानी चींटी के भी अपनी जनसंख्या को आसानी से बढ़ा सकता है | जब मादा चीटियां अंडे देती है तब इन अंडों को नमी वाली जगह पर रखा जाता है जहां पर मजदूर चीटियां मरे हुए कीड़ों को लाकर रख देती हैं | यह कीड़े उन बच्चों का मुख्य भोजन होता है जो इन अंडों से बाहर निकलते हैं |
क्यों है इतनी खतरनाक
इन चीटियों को विश्व की सबसे खतरनाक चीटियों का खिताब भी मिल चुका है | यह चीटियां अपने जबड़ों से जब किसी जानवर या इंसान को काटती हैं तो उसके अंदर यह अपने खतरनाक विष को भी साथ में अधिक मात्रा में शरीर के अंदर छोड़ देती हैं | जरा सा भी खतरा महसूस होने पर यह चीटियां अपने दुश्मन को इतनी जोर से काटती हैं कि कई बार कुछ ही मिनटों में उसकी मौत भी हो सकती है हालांकि इंसानों पर यह कम ही हमला करती हैं परंतु इनका विष इंसानों के लिए भी काफी खतरनाक होता है तथा अगर यह विष अधिक मात्रा में हमारे शरीर में आ जाए तो यह हमारी जान भी ले सकता है |