जबसे हमारी पृथ्वी बनी है तबसे दिन और रात का सिलसिला उसी चलता आ रहा है | सूरज के उगने से दिन की शुरुआत होती है और सूरज के छिपने चांद के निकलने से रात होती है |आपको यह सुनकर थोड़ा सा अजीब जरूर लगेगा लेकिन पृथ्वी पर कुछ ऐसी जगह हैं जहां पर हर वक़्त दिन का उजाला ही रहता है | क्योंकि प्रथ्वी के सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने का या परिक्रमा करने का तरीका कुछ ऐसा है कि पृथ्वी का एक हिस्सा सदा ही सूर्य के सामने रहता है | आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताते हैं | जहाँ पर हर वक्त दिन का उजाला रहता है |

1. नॉर्वे
नॉर्वे को मध्य रात्रि का देश के नाम से भी पुकारा जाता है और यह देश आर्कटिक सर्कल के अन्दर आता है, यहाँ मई से जुलाई के बीच करीब 76 दिनों तक सूरज अस्त नहीं होता है इसलिए यहाँ उन दिनों दिन सा महसूस होता है। |

2. कनाडा
यह देश दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है जो कि कई दिनों तक बर्फ से ढका रहता है, लेकिन फिर भी यहाँ कुछ दिनों तक सूरज अस्त नहीं होता, यहाँ लगभग 50 दिनों तक सूरज लगातार चमकता रहता है |

3. आइसलैंड
ग्रेट ब्रिटेन के बाद यह यूरोप का सबसे बड़ा आईलैंड है| यहाँ की रोशनी को देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं, यहाँ मई से जुलाई के अंत तक सूरज लगातार चमकता रहता है|

4. अलास्का
अलास्का देश अपनी ख़ूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है | यहाँ सूरज की रोशनी और इसको खूबसूरत बना देती है| यहाँ मई से जुलाई के समय यहाँ सूरज लगातार चमकता रहता है|

5. फिनलैंड
हजारों झीलों, नदियों और आइसलैंड से सजा हुआ यह देश अपनी सुन्दरता के लिए प्रसिद्ध है, गर्मी के मौसम में यहाँ लगभग 73 दिनों तक सूरज लगातार चमकता रहता है।