एक दिन बीरबल के साथ उनकी लड़की जिसकी आयु 5 वर्ष की थी बादशाह का दरबार देखने आई|
बादशाह लड़की को देखकर बहुत खुश हुए और हंसकर उन्होंने लड़की से पूछा:- क्या तुम बातें करना जानती हो?
लड़की ने उत्तर दिया कि थोड़ी बहुत बातें कर लेती हूं| बादशाह लड़की कि इस बात से खुश तो हुए लेकिन उन्होंने लड़की से पूछा बेटा थोड़ी-बहुत का क्या मतलब है|
लड़की ने बादशाह की ओर एक दफा देखकर गर्दन नीची कर ली, लेकिन अपने पास ही बैठे छोटे बच्चे को गोद में लेकर प्यार करने लगी| बादशाह ने बीरबल से कहा कि क्या यह वही लड़की है जिसके तुम इतनी प्रशंसा किया करते थे|
बीरबल समझ गए कि लड़की का संकेत बादशाह की समझ में नहीं आया| तब उन्होंने समझाते हुए कहा कि जहांपनाह, उस बच्ची ने तो आपके प्रश्न का उत्तर दे भी दिया, लेकिन आपको समझ नहीं आया|
बादशाह बोले :- उस लड़की ने उत्तर कहां दिया|
बीरबल ने कहा कि लड़की ने पहले आप की ओर देखा फिर गर्दन नीची कर ली| इसका मतलब है कि आप मुझसे बहुत बड़े हैं तो आपसे मैं थोड़ी ही बातें करूंगी|
लड़की ने जो छोटे बच्चे को गोद में लेकर प्यार किया| उसका मतलब यह था कि जो मुझसे छोटे हैं, मैं उनसे बहुत सी बातें करूंगी| यही थोड़ी-बहुत का मतलब है|
बादशाह लड़की के इस उत्तर से बहुत खुश हुए तथा साथ ही लड़की की बुद्धिमत्ता की प्रशंसा भी की|