शादी को लेकर हर जगह अपनी अलग अलग रीती रिवाज है। लेकिन इंडोनेशिया में एक अनोखी परंपरा है। यहां पर शादी के बाद नए दूल्हा-दूल्हन को शौचालय के प्रयोग की इजाजत नहीं होती है। इंडोनेशिया के टीडॉन्ग समुदाय के लोगों में शादी-विवाह को लेकर अनोखी परंपरा है।
3 दिन तक नहीं जा सकते बाथरूम:
इस समुदाय के लोगों का मानना है कि अगर शादी के 3 दिनों तक दूल्हा और दुल्हन घर के शौचालय का प्रयोग करेंगे तो इससे उनकी किस्मत को बुरी नजर लगेगी। लोगों का मानना है कि ऐसा करने से नव दंपत्ती की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिकती है। इसके अलावा ऐसा करने से दंपत्ति में से किसी एक की मौत हो सकती है।
अनोखी परम्परा:
इस परंपरा को निभाने के लिए जोड़ों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। तीन दिनों तक शौचायल न जाना पड़े इसके लिए नए जोड़ तीन दिनों तक कम से कम खाना खाते हैं। तीसरे दिन इस रिवाज के पूरे होने के बाद दूल्हा-दुल्हन को नहाते है और फिर उनके पसंद का पकवान बनाकर उन्हें खिलाया जाता है।