105 सालों की उम्र में खाना बनाना! शायद यह सुनकर आप हैरान हो गए होंगे। आप सोच रहे होंगे कि जिस उम्र में लोग उठने बैठने के काबिल नहीं रहते उस उम्र में खाना बनाना, असंभव है। जी नहीं यह बिल्कुल सच है। आन्ध्रप्रदेश की मस्तान्नमा 105 सालों की उम्र में भी बेहतरीन और लजीज खाना तैयार कर रहीं हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इनका ‘कंट्री फूड’ के नाम से यूट्यूब पर कुकरी चैनल भी है। आपको बता दें कि यूट्यूब पर इनकी कुकिंग के अलग-अलग 117 वीडियो हैं। आइए जानते हैं इस अम्मा के बारे में।

लाखों लोगों की हैं पसंद
गौरतलब है कि 105 साल की मस्तान्नमा दुनिया की सबसे ओल्डेस्ट यूट्यूबर हैं। ये यूट्यूब पर पारंपरिक व्यंजन बनाते हुए अपना वीडियो अपलोड करती हैं। आज इनको सब्सक्राइब करने वाले 2 लाख से ज्यादा लोग है। यहां बता दें कि मस्तान्नमा को लोग प्यार से नानी कहकर बुलाते हैं। आप सोच रहे होंगे कि इस उम्र में भला वे यूट्यूब पर पर कैसे एक्टिव हैं तो आपको बता दें कि इसमें उनका पोता लक्ष्मण उनकी मदद करता है। लक्ष्मण भी खाना बनाने में उनकी मदद करता है और वहीं उनकी वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करता है। लक्ष्मण का कहना है कि मस्तान्नमा के द्वारा तैयार किया जाने वाला फिश डिश और अंडा डोसा को लोग काफी पसंद करते हैं। अगर आप भी ‘नानी’ के द्वारा तैयार भोजन को देखेंगे तो आपके मुंह में भी पानी आ जाएगा।