OLYMPUS DIGITAL CAMERA

दुनियाभर में शादी को लेकर आज भी बहुत-सी परंपराए निभाई जाती है। हर समाज और धर्म की परंपराएं और रस्में अलग-अलग होती है। प्राचीन समय से लोग ऐसी परंपराओं को निभाते आ रहें है, जिन पर यकीन कर पाना भी मुश्किल है। आज हम आपको ऐसे ही एक गांव के बारे में बताने जा रहें है जहां पर प्रथा के नाम पर लड़कियों को शादी से पहले ही बाल मुंडवाने के लिए कहा जाता है। आइए जानते है अफ्रीका के एक शहर में निभाई जाने वाली इस प्रथा के बारे में कुछ और बातें।

अफ्रीका महाद्वीप में इथियोपिया और सोमालिया के बीच बसे बोराना जनजाति की लड़कियां शादी के लिए अपना सिर मुंडवा लेती है। अच्छे दूल्हे पाने के यहां की लड़की शादी होने से पहले सिर का एक बड़ा हिस्सा मुंडवा कर रखती है। यहां के लोगों का मानना है कि ऐसा करने से लड़कियों को अच्छे वर प्राप्त होते है। हालांकि शादी के बाद उन्हें सजने सवरने की पूरी आजादी दी जाती है।

इस जनजाति को लड़कियों को सिर्फ बकरी की खाल से बने कपड़े ही पहनने की इजाजत होती है। समुदाय की बूढ़ी महिलाओं को विशेष सम्मान दिया जाता है। इसके अलावा यहां के लोग फोटो खिंचवाना भी अच्छा नहीं मानते। उनका मानना हैं कि ऐसा करने से शरीर में खून की कमी हो जाती है।