दुनिया में ऐसी कई अजीबो-गरीब चीजें हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। अपनी अनोखी और अलग खासियत के कारण ऐसी जगहों के देखने के लिए लोग भी दूर-दूर से आते हैं। दुनिया के ऐसे ही अजूबों में से एक हैं ताइवान की सनमून लेक। आज हम आपको जिस झील के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वहां से धरती का शायद सबसे मनमोहक और खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। आइए जानते हैं इस झील का रहस्मयी राज और खासियत के बारे में।

ताइवान की सनमून झील की खूबसूरती के चर्चे दुनियाभर में होते हैं और इसे देखने के लिए टूरिस्ट भी दूर-दूर से आते हैं। यहां की खास बात यह है कि इस झील को अगर कोई पूर्व दिशा से देखे तो ये सूरज और पश्चिम दिशा से देखने पर यह आधे चांद की तरह दिखाई देती है।

सनमून लेक के ही नाम से जानी जाने वाली इस झील के चारों तरफ पेड़ और झाड़ लगे हुए हैं, जिसके कारण यह सूरज-चांद की तरह दिखाई देती है। इसे देखकर लगता है जैसे वाकई में कोई अजूबा देख रहे हो। इसके आस-पास का माहौल इसे और भी खूबसूरत बनाता है।

वैसे तो हर सीजन में सनमून लेक का नजारा अलग ही होता है लेकिन ठंड के समय इसका नजारा देखते ही बनता है। आप इस झील के किनारे बैठकर अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं। काले घने बादल के बीच आप और आपको पार्टनर एक दूसरे के और करीब आ जाएगा।

रात के समय तो यहां का नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है खासकर शाम के समय। आप इस लेक के किनारे बने आलीशान होटलों में रूक इस पूरे दिन इस नदी को के रंग और आकार को बदलते हुए देख सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं।

दुनियाभर से नए शादीशुदा जोड़े इस झील पर अपनी नई ज़िंदगी की खूबसूरत शुरुआत करने आते हैं, जिसके कारण यह हनीमून लेक और लवर्स लेक के नाम से भी जानी जाती है। अगर आप भी ताइवान घूमने का प्लान बना रहे हैं सनमून झील को देखना ना भूलें।