अगर हम कहें की एक गाय का वजन 4 से 5 किलो के बीच में हो सकता हैं तो आपकों ये मजाक लगेगा। मगर ये बात हकीकत है कि गाय का वजन इतना हो सकता है। यह छोटी गाय अमेरिका के मिसीसिपी में देखी गई है। इसका वजन 4.5 किलो के आसपास है। वैसे देखा जाए तो एक साधारण गाय का वजन 30 से 40 किलो के बीच होता है।

सोशल मिड़िया पर इस गाय की तस्वीर काफी वायरल हो रही है। लोग इस छोटी सी गाय को प्यार भरे कमेंट भेज रहे हैं। नन्हीं सी गाय का वजन एक साधारण गाय के वजन से दस गुना कम है। जो लोगों को काफी अचंभित करने वाला हैं।

वैसे तो जब गााय को लेकर अचंभित मालिक मेडिकल कॉलेज ट्रीटमेंट के लिए पहुंचा तो मेडिकल टीम भी हैरान रह गई, लेकिन इसके बाद टीम ने माना कि वजन कम होने के अलावा गाय पूरी तरह से स्वस्थ है। कॉलेज में पूरी जांच पड़ताल के बाद स्पष्ट किया गया कि गाय का सिर्फ वजन सामान्य गायों की तुलना में बहुत कम है, लेकिन यह छोटी सी गाय पूरी तरह से स्वस्थ है।

इसके बाद मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने इस अनोखी गाय को जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किया ये वायरल हो गर्इ और लोग इसके दीवाने बन गए। मेडिकल टीम ने अपने फेसबुक पेज पर इस छुटकी गाय की तस्वीर साझा करते हुए कमेंट किया कि उन्हें एक ऐसा केस मिला जिसने उनको भी पूरी तरह से हैरान कर दिया है। ये अनोखा मामला है क्योंकि आम तौर पर सामान्य गाय के वजन से इसका भार लगभग 10 गुना कम है।

फेसबुक पेज पर इस गाय की तस्वीर आते ही लोग इसके फैन बन गए और देखते ही देखते #LilBill के साथ ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।सब इस गाय की क्यूटनेस के कायल हो गए और लिलबिल की सेहत के लिए प्रार्थना करते हुए अलग से एक फेसबुक पेज तैयार हो गया। इसके बाद मेडिकल टीम ने भी फेसबुक पर लिखा कि लिटिल बिल के संबंध में समय-समय पर जानकारी जारी की जायेगी।