मेघालय में मतदाताओं तक पहुंचने के लिए कांग्रेस की ओर से आयोजित एक कंसर्ट में पार्टी प्रमुख राहुल गांधी ने शिरकत की। कांग्रेस इस पूर्वोत्तर राज्य में करीब 15 साल से सत्ता में है। मेघालय में पहुंचकर राहुल सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल राहुल ने यहां फेस्टिव ऑफ पीस कंसर्ट में हिस्सा लिया था। इस दौरान राहुल ने जींस के साथ ब्लैक कलर की गर्म जैकेज पहन रखी थी जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपए बताई जा रही है।

भाजपा की मेघालय यूनिट ने जैकेट की पूरी जानकारी निकाल कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जैकेट की कीमत की फोटो को पोस्ट करते हुए भाजपा ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया और साथ में कैप्शन भी दिया, ‘तो राहुल गांधी जी व्यापक भ्रष्टाचार द्वारा मेघालय के सरकारी खजाने को चूसने के बाद ब्लैक मनी से सूट बूट की सरकार ? हमारे दुखों पर गाना गाने की बजाय, आप मेघालय की नकारा सरकार का रिपोर्ट कार्ड दे सकते थे। आपकी उदासीनता हमारा मजाक उड़ाती है।’ बताया जा रहै कि इस जैकेट को ब्रिटिश लग्जरी फैशन ब्रैंड बरबरी ने बनाया है। ब्लूमिंगडेल्स वेबसाइट के मुताबिक इस जैकेट की कीमत 68145 रुपए है। बता दें कि राहुल भी अक्सर मोदी को सूट-बूट की सरकार कहकर बुलाते हैं।