पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्षी नैशनल कांफ्रैंस (नैकां) के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को आतंकवाद में ज्यादा से ज्यादा स्थानीय युवकों द्वारा शामिल होने की चेतावनी दी और कहा कि अगर ऐसा होता है इसके लिए पूरी तरह से सीएम दोषी होगी। उमर ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर ट्वीट किया और लिखा कि विभिन्न मुठभेड़ों में 12 आतंकी मारे गए। मैं समझता हूं कि 11 स्थानीय कश्मीरी हैं और 12वें की पहचान का पता लगाया जा रहा है, अब तक एक भी विदेशी आतंकी नहीं हैं। क्या दिल्ली में सत्ताधारी इससे चिंतत नहीं हैं। पर मैं हूं।
बता दें कि गत रात शोपियां और अनंतनाग जिलों में तीन मुठभेड़ों के दौरान 13 आतंकियों को मारने, तीन जवान शहीद और चार नागरिकों की मौत के बाद उमर के यह ट्वीट आए हैं। उमर ने कहा कि महबूबा मुफ्ती की सबसे बड़ी नाकामी जिसके बारे में कम बात की जाती है, यह है कि आतंकी संगठनों के रैंकों में युवा कश्मीरी लोगों की संख्या में भारी उछाल है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में बेहद खूनी रविवार रहा।
महबूबा की दिल्ली यात्रा की निंदा
नैकां के कार्यकारी अध्यक्ष ने घाटी में मुठभेड़ों के दौरान महबूबा मुफ्ती द्वारा दिल्ली में रहने पर उनकी निंदा की। जहां यह सब कुछ हो रहा था वहीं मुख्यमंत्री को दिल्ली की यात्रा कम करना ठीक नही लगा। ऐसा क्या महत्वपूर्ण था जिसने उनको वहां रोके रखा। उमर ने कहा कि गत रात मारे गए आतंकियों में से ज्यादातर 2016 में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में बुरहान वानी के मारे जाने के बाद आतंकवाद में शामिल हो गए थे।
महबूबा ने नहीं बल्कि नईम ने दिया जवाब
लोक सेवा विभाग मंत्री और वरिष्ठ पी.डी.पी. नेता नईम अख्तर ने उमर को जवाब देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती स्थिति की निगरानी कर रही हैं।अख्तर ने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री यूरोप या फुकेत में छुट्टियों पर नहीं हैं, स्थिति की निगरानी कर रही हैं।