रतलाम में कक्षा छठी की बालिका के साथ गेंग रेप – दोनों आरोपी गिरफ्तार

0

इमालवा – रतलाम | शहर के जावरा फाटक क्षेत्र स्थित घटला कालोनी में बीती रात्री को कक्षा छठी में अध्ययनरत एक लड़की के साथ दो युवको ने दुष्कर्म किया | लड़की का इनमे से एक युवक से पहले से परिचय था | लड़की और आरोपी दोनों स्थानीय शिव शंकर नगर क्षेत्र में रहते है | पुलिस ने आरोपी दोनों युवको को गिरफ्तार कर लिया है |

बताया जा रहा है की आरोपियों में से एक युवक का नाम शुभम पिता अशोक केवट एवं दुसरे का नाम मोहमद जुनेद पिता जावेद है | पीडिता द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार वह गत शाम को घर का सामान लेने बाजार गई थी | रास्ते में उसे आरोपी शुभम उर्फ़ गोलू मिला वह पीडिता लड़की को बहला – फुसलाकर अपने मित्र के निवास पर ले गया | वहां आरोपी ने कमरे की सांकल लगाकर पीडिता को धमकाया और उसके मुहं में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म किया | शुभम के जाने के बाद कमरे में उसका मित्र जुनेद भी पहुच गया और उसने भी लड़की को हवस का शिकार बनाया |

पुलिस को दी जानकारी में पीडिता ने बताया की गोलू उर्फ़ शुभम उम्र बीस वर्ष एवं दुष्कर्म पीडिता एक ही मोहल्ले में रहने के कारण एक – दुसरे से पूर्व परिचित थे | बीती मंगलवार की शाम को निकली पीडिता रात्री दस बजे इन बदमाशों के चंगुल से छूटकरअपने घर पहुची | आरोपियों की धमकियों से डरी हुई पीडिता ने रात्री को तो परिजनों को कुछ नहीं बताया लेकिन सवेरे तबियत बिगड़ने पर उसकी माँ एवं काकी को उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी | परिजन उसे लेकर पुलिस थाना पहुचे |

इसके बाद पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया | पुलिस कप्तान डॉ जीके पाठक के निर्देशन में एएसपी गौरव तिवारी एवं प्रभारी सीएसपी संतोष कुमार सिंह तोमर ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को तत्काल धर दबौचा | पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा ३६३, ३६६ , ३४२ , ५०६ बी , एवं ३७६ तथा एससी एसटी एक्ट सहित लैंगिक शोषण से बालकों के सरंक्षण और दंड विधि संशोधन विधेयक की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया है |