हर चुनाव की तरह अब आपको मतदान केंद्र ढूंढने की जरूरत नहीं होगी। अब इसमें आपकी मदद गूगल करेगा। आप इसकी मदद से मतदान केंद्र पहुंच सकेंगे।

निवार्चन विभाग ने गूगल से टाईअप किया है। शहर के सभी 255 मतदान केंद्रों के फोटो, केंद्र क्रमांक व केंद्र तक का पहुंच मार्ग आदि की जानकारी गूगल अर्थ पर अपलोड की जा रही है। इससे गूगल अर्थ या गूगल मैप पर जाकर अपने मतदान केंद्र को मोबाइल से ढूंढ सकेंगे। मतदान सहायता केंद्र के कर्मचारी व बीएलओ दिनरात गूगल पर जानकारी अपलोड करने में जुटे हैं। 15 अगस्त तक सारी जानकारी अपलोड हो जाएगी।

ऐसे जान सकेंगे अपना केंद्र

गूगल अर्थ पर अधिकतर जानकारी डाली जा चुकी है। 15 अगस्त के बाद आप गूगल अर्थ पर जाकर मतदान केंद्र ढूंढ सकेंगे। निवार्चन विभाग की वेबसाइट पर वोटर आईडी नंबर या मकान नंबर डालकर के भी सर्च कर सकेंगे। सॉफ्टवेयर से मतदान केंद्र का फोटो भी दिखाई देगा। वहीं मतदाता के घर से मतदान केंद्र तक जाने का रास्ता भी गूगल मैप पर दिखेगा।

यह होगा फायदा

कई वोटरों को जानकारी नहीं होती कि वे किस मतदान केंद्र में आते हैं। एक परिसर में एक से ज्यादा मतदान केंद्र भी होते हैं। इससे कई बार लोग मतदान से वंचित रह जाते हैं। अब घर बैठे ही अपना केंद्र पता कर सकेंगे।

By parshv