वर्तमान समय में हमारा शहर विकसित होने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। आने वाले समय में बदला-बदला सा नजर आएगा। नागरिकों को मुलभूत सुविधा के साथ बेरोजगारों को रोजगार भी उपलब्ध होगा।
यह बात राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने ऊंकाला रोड क्षेत्र में मांगलिक भवन निर्माण कार्य के भूमिपूजन के अवसर पर कही। उन्होंने कहा गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों के मांगलिक एवं सामाजिक कार्यों हेतु मांगलिक भवन निर्माण की क्षेत्रिय पार्षद मंगल लोढ़ा व मोहम्मद सलीम मेव द्वारा मांग किए जाने पर विधायक निधि स्वीकृत की है। मांगलिक भवन का निर्माण विधायक व निगम निधि से होगा। महापौर डॉ. सुनीता यार्दे ने कहा मांगलिक भवन से निश्चित ही क्षेत्रिय परिवारों के लिए बड़ी सौगात है। कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, नेता पक्ष प्रेम उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष रमेश बदलानी, जयवंत कोठारी, मनोहर पोरवाल, मुन्नालाल शर्मा, मोहनलाल धभाई, निगम आयुक्त एसके सिंह, पार्षद मंगल लोढ़ा, मोहम्मद सलीम मेव सहित रामचंद्र डोई, हितेश रजवाडि़या, भंवरलाल शर्मा, प्रहलाद मावर, इलियास, हितेश सोलंकी, गीताबेन, शांतिबाई व अन्य मौजूद रहे। संचालन राकेश परमार ने किया। आभार मंगल लोढ़ा ने माना।