विक्रम क्लब मैदान में आयोजित खेल चेतना मेले का शुभारंभ गुरुवार को विधायक चेतन्य काश्यप की अध्यक्षता में हुआ। अतिथि विधायक जितेंद्र गेहलोत, जनपद अध्यक्ष कालूसिंह परिहार, दिनेश कोठारी, ओपेंद्रसिह यादव, विमल जैन ने रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लिया। बोहरा समाज, अंजुमन कमेटी के सदर आसिफ लाला ने स्वागत किया।
खेल चेतना मेले की सार्थकता तभी है, जब इस क्षेत्र से प्रतिभावान खिलाड़ी आगे आए और अपना नाम रोशन करें। यह बात विधायक चेतन्य काश्यप ने कही। विधायक जितेंद्र गेहलोत ने कहा इस तरह के आयोजनों से खिलाड़ियों को आगे आने का मौका मिलता है। अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, अनिल भरावा, राजेश परमार, संजय पितलिया, लालसिंह डोडिया थे। स्वागत भाषण समाजसेवी संजय डंूगरवाल ने दिया। प्रतिवेदन आयोजन समिति के खेल संयोजक विवेक नागर ने दिया। राइफल शूटिंग राष्ट्रीय खिलाड़ी श्रुति परिहार, जयराजसिंह यादव ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। स्वागत खेल चेतना मेला समिति के अध्यक्ष विमल जैन, सचिव सलीम खान, नागेश्वर तीर्थ पेढ़ी सहसचिव धरमचंद जैन, अनिल पारिख, अनिल देसरला, अनिल धाकड़ ने किया। संचालन विनोद शर्मा ने किया।