कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिले के सभी आहरण संवितरण अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि एरियर बिलों की प्रविष्टि एवं आरएनडी मॉडल्स का कार्य 28 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाए। समयावधि में कार्य पूर्ण नहीं करने पर संबंधित कार्यालय प्रमुख आहरण संवितरण अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
जिला कोषालय अधिकारी श्री जी.एल. गुवाहाटी ने बताया कि सभी आहरण संवितरण अधिकारियों को आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर में कोषालय से मैन्युअल आहरित एरियर बिलों वर्ष 2016-17 एवं 18 की प्रविष्टि का कार्य 25 अप्रैल तक पूरा किया जाना था, लेकिन जिले के 98 डीडियो में से 58 डीडियो द्वारा ही समयावधि में कार्य पूरा किया गया। जिले के 40 डीडियो ऐसे हैं जिनके द्वारा कार्य में रुचि नहीं ली गई।
आपने बताया कि आगामी 1 मई को जिले के सभी नियमित शासकीय सेवकों को सातवें वेतनमान के एरियर की राशि का भुगतान किया जाना है लेकिन कार्य पूर्ण नहीं किए जाने के कारण शासकीय सेवकों को एरियर का भुगतान नहीं हो पाएगा। इसी के साथ 1 मई से कौशल का नया आरएनडी मॉडल्स प्रारंभ हो रहा है, इस दिनांक से पुराने सॉफ्टवेयर सीएफएम इस कारण बंद हो जाएगा। उक्त मॉड्यूल्स में कार्य करने से पूर्व हेरारकी बनाना आवश्यक है। बिना हेरारकी के कोई भी डीडियो आहरण नहीं कर पाएगा।