इंस्पायर अवार्ड मानक 2018 की जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता चम्पा विहार सागोद रोड़ पर आज आयोजित की गई। मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुंद्रियाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए श्रीमती सुन्द्रीयाल ने आवश्यकता से उत्पन्न होने वाली समस्याओं का समाधान विज्ञान के माध्यम से करने का आग्रह किया। रतलाम, उज्जैन, आगर (मालवा) से आए बाल वैज्ञानिका को सम्बोधित करते हुए उन्होंने वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया है।
इसके पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी श्री अमर कुमार वरधानी ने स्वागत भाषण देते हुए इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के उद्देश्य एवं महत्व को बताया। उन्होंने बताया कि इस एक दिवसीय प्रदर्शनी में कुल 90 मॉडल/प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांधी नगर (गुजरात) से आए इनोवेशन फेलो श्री ऋषिराज सुराना ने की। अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने इंस्पायर अवार्ड मानक के लक्ष्यों एवं भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। अतिथियों का स्वागत जिला शिक्षा अधिकारी श्री अमर कुमार वरधानी नोडल अधिकारी श्री श्यामवंत पुरोहित, श्री आर.एन.केरावत, श्री जितेन्द्र जोशी, श्री गिरीष सारस्वत, श्री गजेन्द्र सिंह राठौर, डॉ. ललित मेहता ने किया।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश नवाचारी विज्ञान शिक्षक पुरस्कार से सम्मानीत श्री गजेन्द्र सिंह राठौर एवं डॉ. ललित मेहता द्वारा तैयार शैक्षणिक डी.वी.डी. का विमोचन कलेक्टर द्वारा किया गया। यू ट्यूब पर अपलोड किए गए शैक्षणिक विडियों की जानकारी भी सदन को दी गई। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए अतिथियों ने विभिन्न मॉडलों एवं प्रोजेक्टों की सराहना की एवं सुधार हेतु आवश्यक सुझाव भी दिए। निर्णायक दल के सदस्य श्री ऋषिराज सुराना, श्री श्यामवंत पुरोहित, श्री जितेन्द्र जोशी, श्री विवेकतिवारी द्वारा प्रदर्शनी में आए मॉडलों एवं प्रोजेक्टों का निरीक्षण किया गया। आभार कार्यक्रम संयोजक श्री आर.एन.केरावत द्वारा किया गया।