कनेक्टिंगटू सर्व अभियान के अंतर्गत सोमवार को महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशों पर जिला एवं न्यायाधीश मृत्युंजय सिंह के नेतृत्व में करवाई गई।
प्रतियोगिता बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर आधारित थी।इसमें छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। व्याख्याता (प्रभारी ) मंजू वाफना ने कहा कोई भी प्रतियोगिता क्यों हो, उसमें पूरी तैयारी के साथ अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए। इसमें जिला विधिक सहायता अधिकारी अंकिता व्यास, पैरालीगल वॉलेंटियर सुनील शर्मा, दीपाली बुचके, कृष्णा एस चौहान आदि मौजूद थे।