रतलाम-हाट रोड पर स्थित एक कबाड़ के गोदाम में शुक्रवार सुबह करीब 12.15 बजे अचानक आग लगने से बाजार इलाके में अफरा-तफरी मच गई। चार दमकलों ने डेढ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

गोदाम मालिक विक्रम पिता लक्ष्मीनारायण सोलंकी ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे ही वह गोदाम से निकलकर औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंचन प्लास्टिक फैक्ट्री गए थे। तभी उन्हें उनके भाई ने सूचित किया कि गोदाम में आग लगी है। तुरंत फायर स्टेशन फोन कर मजदूर लेकर गोदाम पहुंचे। वहां पर आग बुझाने का प्रयास किया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। वरना स्क्रेप तेजी से आग पकड़ रहा था। भारी निकसान हो सकता था, गोदाम में लाखों का माल भरा था। आग लगने के सही कारण पता नहीं चल पा रहे है। सामान्यत: शॉर्ट सर्किट व प्रेशर मशीन के कारण भी आग लग जाती है। लेकिन एेसी संभावना नहीं लग रही थी। एक दिन पहले ही शिकायत कर किसी ने भ्रमित किया और दूसरे दिन हादसा किसी अज्ञात की बदमाशी की आशंका को दर्शाता है। जिसके कारण अज्ञात के खिलाफ पुलिस थाने में भी शिकायत दी है। वहीं फायर टीम ने बताया कि चार दमकलों ने डेढ घंटे तक लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया है। आबादी क्षेत्र में गोदाम होने के कारण कुछ लोगों को आपत्ति है।

डीपी में भी लगी आग

अग्निशमन टीम ने बताया कि शाम साढे छह बजे फोन आया था कि मदिना मस्जिद के पास डीपी में आग लगी है। मौके पर पहुंचकर 20 मिनट में आग को बुझा दिया गया। आग से कोई हताहत नहीं है।

By parshv