लायंस क्लब और तुलसी परिवार द्वारा भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की कार्डियेक एम्बूलेंस हेतु कार्डियेक व्हील चेयर प्रदान की गई। व्हील चेयर आज कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान को उपलब्ध कराई गई। एम्बूलेंस रतलाम राजेन्द्र-कीर्ति व्यास के सौजन्य से भेंट की गई है।
इस अवसर पर एसडीएम राहुल धोटे, डा. सुलोचना शर्मा, महेन्द्र गादिया, गोपाल जोशी, सुषमा राजकुमार कटारे, प्रीति प्रशांत व्यास, नीरज सुरोलिया, संजय गुणावत, राजकमल जैन, विक्रम सिसौदिया, श्री सिलावट, प्रवीण वोहरा, कैलाश जोशी उपस्थित थे। आभार डा. सुलोचना शर्मा ने माना।