गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। रतलाम जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह पुलिस लाईन पर आयोजित होगा।

यहाँ कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुंद्रियाल प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेगी, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी करेंगे। ध्वजारोहण के उपरांत मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं कार्यक्रमों पर आधारित झांकियाँ भी प्रदर्शित की जाएगी।

समारोह में श्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।