रतलाम. कर्फ्यू का असर शनिवार रात गरबों पर नजर आया। नवरात्रि के तीसरे दिन शनिवार रात गरबा पंडाल सुने रहे। आरती से मां की आराधना की गई। पुलिस ने रात 9 बजे तक आयोजकों को आरती के निर्देश दिए थे।
 
कई स्थानों पर पुलिस के कड़े पहरे में आरती की गई। गीता मंदिर नवयुवक मंडल के रंजीत सिंह, लक्ष्मण सिंह ने बताया आठ दिन की नवरात्रि है। इसमें भी तीसरे दिन कर्फ्यू लग गया। पता नहीं कब स्थिति सामान्य होगी।

By parshv