रतलाम जिलें में कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्री प्रमेश मईड़ा ने शासकीय उत्‍कृष्‍ट विद्यालय में एलबेन्‍डाजोल की गोली बच्‍चों को खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया उन्‍होंने कहा कि बच्‍चों के पोषण स्‍तर को सुधारने में गोली कारगर भूमिका निभाएगी इसलिए 1 वर्ष 19 वर्ष तक के सभी बच्‍चों को कृमि मुक्ति की गोली खिलाई जा रही है सीएमएचओ डॉ प्रभाकर ननावरे ने बताया कि भारत वर्ष में विभिन्‍न राज्‍यों में बच्‍चों में मिट्टी खाने की दर अधिक होने के कारण वर्ष में दो बार कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाता है जबकि मध्‍यप्रदेश में इसकी दर कम होने के कारण वर्ष में एक बार ही कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाता है।

विभिन्‍न प्रकार की कृमि बच्‍चों के शरीर में पहुंचकर उनके पोषण को नुकसान पहुंचाते है जिसके कारण रक्‍त की कमी की समस्‍या बच्‍चों में होती है अत: बच्‍चों में कृमि मुक्ति की गोली की प्रदायगी एनिमिया की स्थिति से निपटने में बेहतर भूमिका निभाती है। प्राचार्य डॉ. पूर्णिमा शर्मा ने बच्‍चों को कृमि मुक्ति की गोली का महत्‍व बताया जिले के अन्‍य विकासखंडों में भी जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्‍न शालाओं में गोली खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत अध्‍यक्ष प्रमेश मईड़ा, सीएमएचओ डॉ प्रभाकर ननावरे ने खुद भी बच्‍चों के समक्ष गोली खाकर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष चौर‍षिया ने किया तथा आभार डॉ वर्षा कुरील ने माना कार्यक्रम के दौरान डीपीएचएनओ श्रीमती लक्ष्‍मी जनबंधु, श्रीमती सरला कुरील तथा श्रीमती पुष्‍पा दंडि़ग, आशा कार्यकर्ता, सुश्री मीरा सालवी, एएनएम तथा अन्‍य कर्मचारी आदि उपस्थित रहें।