रतलाम में जिला स्तरीय स्कूल चले हम अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर डॉ. सुनीता यार्दे, उपाध्यक्ष जिला पंचायत डी.पी. धाकड़, प्रभारी कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ जिसमें कक्षा 1 में नव प्रवेशित छात्रो का स्वागत तिलक लगाकर हार पहनाकर किया गया एवं पुस्तक तथा जॉयफुल लर्निंग किट दिया गया।
कक्षा 6 वी में प्रवेशित छात्रो का स्वागत तिलक लगाकर हार पहनाकर पुस्तक देकर किया गया साथ ही छात्रों को साइकिल वितरित कर उनको स्कूल आने के लिए प्रेरित किया गया।