ट्रांसपोर्ट हड़ताल के मद्देनजर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक लेकर पंपों पर डीजल-पेट्रोल उपलब्धता की समीक्षा की। अपर कलेक्टर ने बैठक में कहा कि प्रशासन द्वारा स्थिति पर सतत निगाह रखी जा रही है। डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने पेट्रोल पंपों पर वर्तमान उपलब्ध डीजल पेट्रोल की जानकारी भी प्राप्त की। अपर कलेक्टर ने कहा कि मूल्य नियंत्रण के लिए भी प्रशासन द्वारा निगाह रखी जा रही है ।