दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र के शिक्षक कॉलोनी में सागोद रोड मुख्य सड़क पर पीछे के रास्ते चोरों ने घर में पे्रवश कर पत्थर से कुंदी तोड़कर आधा घंटे के अंतराल में सोमवार दोपहर चोरी को अंजाम दिया। गोदरेज की अलमारी से 70 हजार व लेडिज पर्स से 1 हजार 111 रुपए चोरी किए हैं।
थाना प्रभारी अजयराज सिंह ने बताया कि शिक्षक कॉलोनी निवासी वाईपी त्रिवेदी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बाजना बस स्टेंउ पर उनका क्लिनिक है। वह सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक क्लिनिक पर रहते है। वह सुबह दस बजे क्लिनिक चले गए थे। इस दौरान उनकी पत्नी डॉ. शशि त्रिवेदी भी दोपहर करीब 12.20 बजे क्लिनिक आई थी और पौने एक बजे घर पहुंची। मकान का ताला खोलकर अंदर घुसी तो उन्हें सामान अस्त-व्यस्त मिला। जिसके बाद उन्होंने पति को सूचना देकर बुलाया। जिसके बाद गोदरेज की अलमारी की तस्दीक की तो उसमें से 70 हजार रुपए गायब मिले है। जबकि चोर दस व बीस के फटे पुराने नोट वहीं छोड़ गए। वहीं महिला के लेडिज बेग में रखे छोटे पर्स से एक हजार एक सौ ग्यारह रुपए भी चोरी कर लिए। वहीं इस दौरान उनका बेटा दिपांशु आरटीओ में लाइसेंस के लिए गया हुआ था। वह उज्जैन से एमबीबीएस कर रहा है।
पीछे से घुसे चोर
पुलिस ने बताया कि पीछे की दीवार फांदकर चोरों ने घर में प्रवेश किया। उसके बाद पीछे के दरवाजे को पत्थर से ठोकर कर अंदर की कुंदी ढीली पडऩे पर घर में प्रवेश किया। उन्होंने कबर्ड खोलकर भी तलाशी ली। जिनमें किताबे व कपड़े थे। उसके बाद रूम में रखी गोदरजे की अलमारी में सरिया फंसाकर लॉक को तोड़ा और उसमे रखी चाबी से लॉकर खोलकर 70 हजार रुपए चोरी कर लिए है। वहीं चोरों ने पीछे रसोई के दरवाजे के लॉक को भी तोडऩे का प्रयास किया। वह उनसे नहीं टूटा।